परवेज अख्तर/सिवान : साइबर अपराधियों ने एक बैंक ग्राहक के अकाउंट से सोलह हजार रुपये फर्जी तरीके से निकाल लिए। यह निकासी ऑनलाइन खरीदारी के रूप में किया गया है। साइबर क्राइम का शिकार हुए बैंक ग्राहक को इसकी जानकारी के बाद मैरवा थाना में सूचित किया गया है। इस संदर्भ में बताते हैं कि मैरवा थाना क्षेत्र के सुमेरपुर निवासी दिनेश यादव के एसबीआई अकाउंट से तीन बार में 17 हजार 660 रुपये की खरीदारी कर ली गई है। दीपावली और छठ के पूर्व साइबर अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी से बैंक ग्राहक डरे हुए हैं। विगत कुछ दिनों में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। दिनेश यादव ने बताया कि उन्होंने 23 अक्टूबर को एक शोरूम से एटीएम का इस्तेमाल कर खरीदारी की थी। उसके कुछ ही देर बाद उनके खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तीन सौ रुपये की खरीदारी कर ली गई। इसके बाद लगातार वे अवैध रूप से इस खाते से निकासी का शिकार हो रहे हैं। उसके अगले दिन 24 अक्टूबर को पांच हजार रुपये 1 नवंबर को दो हजार रुपये और फिर 10 हजार 360 रुपये की खरीदारी कर निकासी कर ली गई। मोबाइल पर आए मैसेज पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। जब पासबुक अद्यतन कराया तो बैंक अकाउंट से फर्जी तौर पर हुए निकासी की जानकारी हुई।उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…