मैरवा

मुकदमा नहीं उठाने को ले दबंगों ने पूरे परिवार को पीटा

एक माह पूर्व दबंगों के विरुद्ध हुई थी छेड़खानी की प्राथमिकी

सभी घायल मैरवा के बाद सिवान रेफर

पीड़िता के पिता की पूर्व में हो चुकी है गोली मार हत्या

परवेज़ अख्तर/ सिवान:- जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर मौजे भरवा टोली गांव में दबंगों ने छेड़खानी का मुकदमा वापस नहीं लेने पर पीड़िता समेत पूरे परिवार के सदस्यों को बेरहमी से पिटाई कर डाली। सभी घायलों का इलाज मैरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया जहां से चिकित्सकों ने सभी घायलों को सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में ताज मोहम्मद की विधवा मुन्नी बेगम, पुत्र गुड्डू अहमद, पुत्री रबीना खातून, सोनी खातून एवं शबीना खातून शामिल हैं। घायलों में रबीना खातून की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका दाहिना पैर टूट गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कबीरपुर मौजे भरवा टोली निवासी ताज मोहम्मद की पुत्री सोनी खातून विगत 8 मई,18 को अपने घर में अकेली थी। इसी बीच गांव के ही कमलेश राजभर, विजय राजभर, दीनानाथ राजभर घर में घुस कर उसके साथ जबरदस्ती का प्रयास किया।  इसमें असफल होने पर मनचलों ने सोनी खातून की जबरदस्त पिटाई भी की थी।
बाद में उक्त घटना की प्राथमिकी एसपी नवीनचंद्र झा के जनता दरबार में जाने के बाद दर्ज कराई गई थी। उसी घटना से नाराज कमलेश राजभर के परिजनों ने पूव्र के भूमि विवाद बता कर गाली-गलौज करने लगे। गाली-गलौज करने के कारण पूछने पर कमलेश राजभर के परिजनों ने पीड़िता के दरवाजे पर आकर अचानक हमला बोल दिया जिसमें विधवा मुन्नी बेगम, पीड़िता के भाई गुड्डू अहमद, पुत्री क्रमश: रबीना खातून, शबीना खातून गंभीर रूप से घायल हो गई। ज्ञात हो कि सोनी खातून के पिता ताज मोहम्मद की गोली मारकर हत्या 19 दिसंबर 99 को नौतन से दुकान बंद कर लौटते समय
अपराधियों ने रामगढ़ नहर पुल के पास कर दी थी। बता दें कि ताज मोहम्मद की विधवा मुन्नी बेगम बुधवार को अपने जमीन में ईंट गिरवा रही थी तभी गांव के ही भगन राजभर आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर भगन राजभर के पूरे परिवार के लोग आकर उसे पिटाई करने लगे और कहने लगे कि पुराना वाला मुकदमा उठा लो नहीं तो अंजाम बुरा होगा। पीड़िता सोनी खातून ने बताया कि हम सभी गरीब हैं। इसलिए दबंगों द्वारा गांव में आए दिन हमलोगों के साथ अप्रिय घटना घटित होते रहती है। पीड़िता ने बताया कि स्थानीय थाना द्वारा मदद नहीं मिलने से हम सभी पूरा परिवार खौफजदा हैं तथा दहशत के साए में जी रहे हैं और घटना को अंजाम देने वाले यह भी धमकी दे रहे हैं कि अगर मुकदमा करोगी तो पूरे परिवार को जिंदगी से हाथ धाना पड़ेगा। पीड़ित सोनी खातून ने बताया कि पूर्व में हुए मेरे पिता ताज मोहम्मद की गोली मारकर हत्या के बाद से हम सभी हमेशा भयभीत रहते हैं और स्थानीय पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026