परवेज अख्तर/सिवान : रघुनाथपुर थाना के आमवारी गांव की रामावती देवी ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों पर जबरन उनका विद्युत वायर काट कर उन्हें अंधेरे में रहने के लिए मजबूर किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपने आवेदन में कहा है कि वह बार बार विद्युत वायर नया खरीद कर लाती है और उसे जोड़वाती है लेकिन अगले ही दिन तार को काट कर उनके घर में अंधेरा कर दिया जाता है। पीड़िता पिछले एक महीने से परेशान है और इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। जिससे पीड़िता परेशान है। पीड़िता ने गांव के धर्मनाथ महतो, दुधनाथ महतो, जितेंद्र महतो, सत्येंद्र महतो, मन्नू महतो को आरोपित किया है। पीड़िता ने बताया कि अब उक्त लोगों द्वारा परेशान किया जा रहा है और अभद्र व्यवहार किया जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…