परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के कोहरवलिया गांव के डीलर रामसकल नाथ तिवारी के घर में गुरुवार की रात्रि करीब दो दर्जन हथियार बंद डकैतों ने खुद को पुलिस व वरीय अधिकारी बताकर परिजनों को बंधक बना सात लाख से ज्यादा की संपत्ति लूट ली।डकैती का विरोध करने पर परिवार के सदस्यों को जमकर पीटा। पिटाई में एक महिला का हाथ टूट गया। महिलाओं की पिटाई देख घर की एक युवती छत से नीचे कूद गई और बाहर जाकर गांव में शोर मचाया। इसकी भनक लगने पर डकैत भागने लगे। उनका पीछा कर रहे ग्रामीणों पर डकैतों ने फायरिंग की। फायरिंग के दौरान छर्रा के बारूद से दो लोग घायल हो गए। इधर हो हल्ला सुनकर आए आसपास के लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से कुछ घायलों को सदर अस्पताल भेज दिया गया। शुक्रवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम से डकैतों की गिरफ्तारी के लिए जांच की, लेकिन पुलिस को कुछ खास सुराग हाथ नहीं लगा। मामले में पुलिस ने पीड़ित के घर के सामने पिछले कुछ दिनों से रह रहे डेढ़ दर्जन नट को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। सूचना पर पहुंचे एएसपी कांतेश मिश्रा ने भी मामले में जांच की और घायलों का हाल जाना। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की रात्रि करीब 9.45 बजे कोहरवलिया गांव के पूर्वी किनारे बसे जन वितरण प्रणाली के दुकानदार रामसकल नाथ तिवारी के घर करीब दो दर्जन डकैतों ने धावा बोल दिया। बरामदे में सोए गृहस्वामी को हथियार के बल पर बंधक बनाया और विभाग के अधिकारी और थाना के बड़ा अधिकार बता घर का मुख्य दरवाजा खोलवाया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…