परवेज अख्तर/सिवान : सिवान-छपरा मुख्य पथ पर दारौंदा थाना क्षेत्र के कमसड़ा में गुरुवार को छात्रा की दुर्घटना में मौत मामले में दादा पुण्यदेव महतो ने थाने में प्राथमिकी कांड संख्या 167/18 दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में ट्रक (बीआर 21 जी ए 1722) के चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में दिए गए आवेदन के आधार पर ट्रक को जब्त कर चालक को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार ट्रक चालक पटना निवासी सुधीर कुमार बता रहा है। विदित हो कि गुरुवार को दारौंदा थाना क्षेत्र के कमसड़ा निवासी अरुण कुमार की पुत्री विद्यालय जाने के क्रम में ट्रक के धक्के से मौत हो गई थी। ट्रक एवं चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज प्रभाकर ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है,और गिरफ्तार चालक को जेल भेज दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…