दक्षिण टोला सिवान: भतीजे ने चाचा को मारा चाकू, हालत नाजुक

घायल की स्थिति को नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने किया रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला में एक भतीजे ने अपने पिता समान चाचा को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, घायल की पहचान दक्षिण टोला निवासी मरहूम धमाल का पुत्र मोहम्मद नदीम उर्फ गुड्डू के रूप में की गई. घटना के संबंध में घायल नदीम की पत्नी इमराना प्रवीन ने बताया कि हमलोग अपने घर में थे. तकरीबन 11 बजे मकसूद का पुत्र राज स्माइक के नशे में था और पीने के लिए अपने मां और बहन से चाकू से डरा धमका कर पिटाई कर पैसे की मांग कर रहा था. तभी वह मारपीट करते हुए सड़क पर चला गया. जिसके बाद मैं अपने घर के अंदर से ही खिड़की से देखी तो उसका नजर हम पर पड़ गया.

जिसके बाद वह चाकू लेकर हमको मारने के लिए दौड़ा लेकिन मैं घर से भाग गई. जब मेरे पति नदीम आये तो हमने यह बाते बताई, लेकिन अभी वह घर के दरवाजे पर ही खड़े थे. तब तक वह पीछे से आया और अपने चाचा को चाकू मार दिया. जिसके बाद खून से लतफत वही गिर पड़े और कराहने लगे. स्थानीय लोगों के मदद से उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई हैं. इधर चिकित्सकों ने घायल की प्राथमिक उपचार करने के बाद पटना रेफर कर दिया. घटना के बाद उसकी पत्नी व उसके बच्चो का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026