पटना: बेतिया में एक शिक्षक ने एक स्कूली छात्र को बेरहमी से इतना पीटा की छात्र बुरी तरह घायल हो गया .घायल छात्र को इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां छात्र का इलाज किया जा रहा है।
मामला चनपटिया प्रखंड के लालगढ़ गाँव की है . बताया जा रहा है कि चनपटिया प्रखण्ड के राजकीय बुनियादी विद्यालय लालगढ़ में वर्ग 5 के छात्र को विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार राय के द्वरा बहुत ही निर्ममता से पिटाई किया गया . बच्चे की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
वही बच्चे की स्थिति गंभीर देखते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय में घुस कर हंगामा किया और शिक्षक पर कार्रवाई करने की मांग किया गया है . हंगामे के बीच किसी ग्रामीण द्वारा मुफस्सिल थाना को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने मास्टर को गिरफ्तार कर थाने ले गई और मास्टर से पूछ ताछ की जा रही है. घायल बच्चे की पहचान लालगढ़ वार्ड नंबर 5 के निवासी शिव जी पासवान के 9 वर्षीय पुत्र अजित कुमार के रूप में की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…