Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

डैमेज सीमेंट को पुलिस ने किया जब्त, जांच को सैंपल भेजा

परवेज अख्तर/सिवान : चैनपुर ओपी क्षेत्र के मेंहदार भिंडा से ट्रक पर लदे अवैध डैमेज सीमेंट को स्थानीय पुलिस मंगलवार की दोपहर ओपी परिसर में ले आई। अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर सिसवन सीओ इंद्रवंश राय, बीडीओ रंजीत कुमार सिंह, चैनपुर ओपी प्रभारी राकेश कुमार मेंहदार भिंडा पर पहुंच डैमेज सीमेंट से भरे ट्रक को ओपी लाया गया एवं एक बोरी सीमेंट सील कर जांच के लिए भेजा गया। इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ रंजीत कुमार सिंह एवं सीओ इंद्रवंश राय ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर ट्रक को ओपी में लाया गया है। यहां से एक बोरा सीमेंट को सील कर जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि वरीय पुलिस पदाधिकारियों को किसी ने सूचना दी थी कि मेंहदार में अवैध सीमेंट बनाने की फैक्ट्री चलती है, जहां पर पुलिस ने छापामारी की तो वहां पर एक ट्रक (यूपी 5275) पर लोड किया गया सीमेंट पुलिस को मिला। पुलिस जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार छपरा से डैमेज सीमेंट को लोड कर मेंहदार लाया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026