परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाने की टीम ने मंगलवार की रात खैराती पुल समीप वाहन जांच के दौरान 224 लीटर शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनकी निशानदेही पर एक स्कार्पियो व पांच बाइक बरामद की। गिरफ्तार तस्करों की पहचान हरनाटार निवासी अरविंद राय तथा सरना मठिया निवासी विश्वकर्मा साह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल को सूचना मिली कि कुछ शराब तस्कर बाइक से शराब ला रहे हैं तभी थानाध्यक्ष व सहायक थाना प्रभारी संजीत कुमार, विकास कुमार दलबल के साथ खैराती पुल के समीप पहुंचे।
इस दौरान बाइक से मैरवा की ओर से आ रहे शराब तस्कर को रोका। पुलिस को देख कुछ तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दो तस्करों क्रमश : हरनाटार निवासी अरविंद राय तथा सरना मठिया निवासी विश्वकर्मा साह को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों की निशानदेही पर दरौली पटेल चौक से एक स्कार्पियो तथा पांच बाइक बरामद की। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध मद्य निषेध एक्ट के तहत प्राथमिकी कर जेल भेज दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…