दरौली: अखिल भारतीय किसान महासभा ने प्रखड़ मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

अपनी मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड मुख्यालय पर अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. धरना को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा दरौली के अध्यक्ष लालबहादुर के कहा की बिहार कृषि प्रधान राज्य हैं. हमारे राज्य की 85 प्रतिशत जनता कृषि पर निर्भर रहती हैं तथा उनके जीविका का साधन खेती ही हैं. आज सूबे में वर्षा नहीं होने के कारण धान की रोपनी नहीं हो पाई है. अगर कहीं किसान मेहनत करके धान की रोपनी कर भी लिए हैं तो वर्षा नहीं होने के कारण धान की फसल सूख रही है. कुल मिलाकर कहा जाए तो सूबे में सुखाड़ की स्थिति पैदा हो गई है.

इन्ही समस्याओं को लेकर दरौली प्रखंड मुख्यालय पर अखिल भारतीय किसान महासभा के द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है ताकि किसानों को उनकी उचित हख मिल सके .भारतीय किसान महासभा के अलग-अलग समाजिक कार्यकर्ताओं ने धरना के माध्यम से किसानों की माँगों को सरकार के समक्ष रखा. जिसमें दरौली प्रखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने तथा किसानों को 30 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिए जाने हेतू सरकार से मांग किया गया.

दरौली प्रखंड अंतर्गत सभी ब्रांच नहरो की सफाई एवम पर्याप्त मात्रा में नहर में पानी देने औल बंद पड़े सभी नलकूपों को चालू करने की मांग उठाई गई. साथ ही किसानों को बोरिंग के लिए बिजली कनेक्शन के साथ-साथ दाखिल खारिज में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है इस पर अविलंब रोक लगाने की मांग सरकार से किया गया. इस मौके पर सचिव कृष्णकुमार पांडेय, बचा भगत, शिवनाथ राम,जगजीतन शर्मा, रामछबीला कुशवाहा, शिवदेनी यादव, रामनाथ भगत, सुवाष यादव, बबन राजभर, जयप्रकाश चौहान, योगेंद्र भगत, वीरेंद्र राजभर, अरविंद खरवार, रामप्रताप शर्मा, सहीत सैकड़ों किसानों नेधरना में उपस्थित रहे.
&&&&&&&&&&

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026