दरौली: मूर्ति स्थापना के पूर्व भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ नगर परिक्रमा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड क्षेत्र के पिपरहियां स्थित परम ब्रह्म रामधाम (हनुमंत मंदिर) में में चल रहे महायज्ञ में पंचदेव प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ हनुमंत लाला के साथ शिव परिवार एवं राम दरबार के सभी मूर्तियों का क्षेत्र भ्रमण कराया गया। इसके पूर्व पूजा अर्चना के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा यज्ञस्थल जटहवा बाबा स्थान से प्रारंभ होकर गांव के सती स्थान, काली स्थान, रहटौवा स्थित साकेतधाम प्राचीन शिव-राम जानकी मंदिर पहुंची जहां मूर्तियों का परस्पर मिलन समागम कराया गया। तत्पश्चात शोभा यात्रा पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची। यजमान राणा प्रताप सिंह व उनकी पत्नी कलावती देवी ने बताया कि इन मूर्तियों को एक रात शयन मुद्रा में विश्राम के लिए रखा गया है।

शनिवार को इन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। यज्ञाचार्य पंडित अजनाभ पांडेय ने बताया कि मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व मूर्तियों का वैदिक मतानुसार पंचदश संस्कारों को करने की विधि बताई गई है। इसमें मूर्तियों को 108 औषधियों से स्नान कराना तत्पश्चात 108 नदी-समुद्रादि जल से स्नान कराया गया। तत्पश्चात सभी मूर्तियों को जलाधिवास, अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास, घृताधिवास, वस्त्राधिवास, धुपादिवास कराने के उपरांत शोभायात्रा निकाल गई है। इस अवसर पर विजय प्रताप सिंह, जय प्रताप सिंह, मुन्ना सिंह, सेनचंद्र सिंह, विनय प्रताप सिंह, पवन सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026