दरौली: संदिग्ध परिस्थिति में सड़क किनारे मिला बालक का शव

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के सेलौर-दोन मुख्य सड़क पर चकरी गांव के समीप गुरुवार को सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थिति में एक बालक का शव खून से लथपथ हालत में मिला। ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए गुठनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के डरैली मठिया निवासी सत्येंद्र यादव के पुत्र कृष कुमार यादव के रूप में हुई। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि कुछ ग्रामीण सेलौर-दोन मुख्य सड़क स्थित चकरी से गुजर रहे थे तभी सड़क किनारे एक बालक का खून से लथपथ शव दिखाई दिया। राहगीर ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे इलाज के लिए गुठनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं घटना की सूचना मृत कृष के छोटे भाई आशीष कुमार यादव ने पिता को दी। सूचना मिलते ही सत्येंद्र यादव अस्पताल पहुंच शव की शिनाख्त की। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ अस्पताल परिसर में उमड़ पड़ी। विधायक सत्यदेव राम ने भी अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली। सूचना मिलते ही एसआइ गणेश चौहान, एएसआइ ललित कुमार यादव ने स्वजनों से पूछताछ की। समाचार प्रेषण तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश चौहान ने बताया कि मृत बालक के स्वजनों ने आवेदन देकर पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही है।कृष कुमार की मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजनों का कहना है कि मृत कृष अपने पिता के साथ गुठनी थाना क्षेत्र के कुडे़सर अपने रिश्तेदार के घर राखी बंधवाने जा रहा था तभी यह घटना हुई है। इस घटना के बाद उसकी मां रीता देवी रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026