दरौली: पिपरहिया से रामजानकी पथ को जोड़ने वाली सड़क जर्जर

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: दरौली प्रखंड के पिपरहिया से गडे़रिया होकर रामजानकी मुख्य पथ को जोड़ने वाली सड़क काफी जर्जर हो गई है। इस पर रात को कौन कहे दिन भी चलने में खतरे की आशंका बनी रहती है। यह सड़क कई जगह टूट चुके हैं तथा इस सड़क पर कई जगह गड्ढे भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव–गांव, गली–गली प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सड़क की योजना से सभी सड़कों को पक्की और सीमेंटेड बनाया जा रहा है जबकि यह सड़क ईंट-खड़ंजे पर ही चल रही है।

यदि ग्रामीणों को आपात स्थिति में पिपरहिया से गडे़रिया तक की दूरी को तय करनी हो तो 30 मिनट की जगह 45 मिनट का समय लगता है। बीमार एवं गर्भवती महिलाओं को इलाज कराने के लिए यदि अस्पताल जाना हो तो लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस सड़क की मरम्मत कराने के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया लेकिन इस सड़क पर स्थिति पर किसी का ध्यान नहीं दिया। इससे लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026