परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के किशुनपाली गांव में बुधवार की शाम भाकपा माले का 12वां पंचायत सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के ध्वजारोहण से हुआ। इसके बाद दो मिनट मौन धारण का बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता लाल बहादुर भगत ने केंद्र सरकार पर गरीब किसान और मजदूरों पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार गरीब किसानों व मजदूरों के साथ अत्याचार कर रही है। महंगाई अपने चरम सीमा पर पहुंच गई है, जबकि लगातार देश की सार्वजनिक संपत्तियों को पूंजीपतियों के हाथों बेचा जा रहा है। उन्होंने लोगों से केंद्र सरकार के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…