✍️परवेज अख्तर/सिवान: दरौली थाना के चकरी गांव निवासी विनोद राजभर का डेढ़ वर्षीय पुत्र अभी कुमार का 10 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। इस घटना को ले स्वजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस मासूम की बरामदगी का प्रयास में जुटे हुई है। ज्ञात हो कि 31 मार्च की सुबह अभी कुमार अपने दरवाजे पर खेल रहा था, तभी अचानक वहां से लापता हो गया। स्वजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला।
इस मामले मासूम की मां माया देवी ने 31 मार्च की शाम दरौली थाने में आवेदन देकर पड़ोसी हरेश राजभर के विरुद्ध बच्चे के अपहरण कर लेने का आरोप लगा प्राथमिकी कराई है। आवेदन में उसने आरोप लगाया है कि हरेश राजभर हमेशा बच्चे को लापता करने तथा पति को जान से मारने की धमकी देता था। इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि प्राथमिकी कर ली गई है तथा मासूम की बरामदगी को लेकर असांव, आंदर, नौतन, गुठनी एवं मैरवा थाना में इश्तेहार चस्पा कर खोजबीन की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…