परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना परिसर में मंगलवार की शाम अंचलाधिकारी अरविंद प्रसाद सिंह एवं थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल की अध्यक्षता में समारोह आयोजित कर एसआइ संजीत कुमार को विदाई दी गई। इस दौरान सीओ ने उन्हें अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर तथा थानाध्यक्ष ने बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर अन्य पुलिस कर्मियों तथा बुद्धिजीवियों ने उन्हें उपहार भेंट कर विदाई दी। पदाधिकारियों ने स्थानांतरित एसआइ के कार्यकाल की सराहना की। पदाधिकारियों ने बताया कि एसआइ संजीत कुमार अपने 15 महीने के कार्यकाल में ईमानदारी के साथ कर्त्तव्यों का निर्वहन किया जो काफी प्रशंसनीय रहा।
थानाध्यक्ष ने कहा कि नौकरी में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है और यह होता ही रहता है। उन्होंने एसआइ संजीत कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर एसआइ ने कहा कि मेरा स्थानांतरण पचरुखी थाना में हुआ है। मेरे कार्यकाल के दौरान जितना प्यार, स्नेह व सम्मान यहां मिला उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर सीओ, थानाध्यक्ष के अलावा एसआइ खुशबू कुमारी, विकास कुमार रौशन कुमार, विद्यासागर साह, जयराम सिंह, लालबाबू यादव, रामनिवास सिंह, दीपक राय, मुखिया लालबहादुर, सुशील पांडेय, मृत्युंजय तिवारी आदि ने भी एसआइ के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उपहार देकर विदाई दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…