दरौली: उच्चकों ने सेंट्रल बैंक के खाताधारक से उड़ाया बीस हजार रुपये

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र स्थित सेन्ट्रल बैंक के एक महिला खाताधारक से दो उच्चकों ने बीस हजार रुपए छीन कर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार अमरपुर गांव निवासी बसंती देवी सोमवार को अपने नाती लालू चौहान को लेकर दरौली सेन्ट्रल बैंक में पैसा निकालने के लिए पहुंची थी. बसंती देवी के कहने पर उनके नाती ने बीस हजार रुपए का निकासी फॉर्म भरा तथा पैसा निकासी करने के उपरांत पूरी राशि अपने पास ही रखा था. इसी दौरान बैंक परिसर में ही दो युवक मिला और उससे फॉर्म भरने के लिए कलम मांगा. उसने कलम लिया और कुछ फॉर्म भरने के बाद बोला कि बाहर निकलिए कलम का थोड़ा और कुछ काम है. एक हस्ताक्षर करके पुनः कलम दे देंगे.

दोनों युवक उस महिला और उसके नाती के साथ बाहर निकला और निकलते ही एक युवक ने महिला के नाती से हाथापाई करने लगा तथा दूसरे युवक ने उसके पैकेट से बीस हजार रुपए निकाल लिया और बाइक पर सवार होकर भागने में सफल रहा. दोनों उच्चकों ने पैसा छीन कर मैरवा की तरफ जाने वाले रास्ते से भाग निकला. वही रोती चिल्लाती महिला ने नजदीकी थाने को सूचित कर मदद का गुहार लगाई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रितेश कुमार मंडल ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा तथा सेंट्रल बैंक के कर्मचारियों से विस्तार पूर्वक बात कर बैंक परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से उच्चकों के फूटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है. साथ ही भरोसा दिलाया है सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी और बहुत जल्द अपराधी सलाखों के पीछे होगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026