दरौली: पंचायतों में इनौस ने देशव्यापी मांग दिवस मनाया

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के सभी पंयायतों में इनौस ने देशव्यापी मांग दिवस मनाया. इनौस के राज्य परिषद सदस्य जगजीतन शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य व रोजगार के मसले पर सरकार लगातार वाहवाही लूटने का काम कर रही है. पूरी सरकारी मशीनरी इस काम में लग गई है. लेकिन सच्चाई इसके उलट है कि पूरे बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है और बेरोजगारी चरम पर है. देश के लोग कोरोना महामारी के साथ महंगाई की चौतरफा मार से त्रस्त हैं. चारो ओर हाहाकार मचा हुआ है. बेरोजगारी और भुखमरी की तबाही दिन दूनी-रात चौगुनी बढ़ रही है. लेकिन मोदी सरकार को इसकी परवाह नहीं है.

सरकार ने कॉरपोरेट घरानों को लूट की छूट दे रखी है. सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण अंबानी-अडानी सहित कई घरानों की संपत्ति कोराना काल में कई गुना बढ़ गई है. लेकिन देश के करोड़ों लोग कंगाल बनने को मजबूर है. हमारी मांग सभी देशवासियों को मुफ्त में वैक्सीन देने की गारंटी देना है. केंद्र व राज्य के नौकरियों के सभी खाली पड़े पदों को तुरंत भरना तथा पेंडिंग पड़े सभी नियुक्तियों को एक महीने के अंदर पूरा करना है. रोजगार व स्वास्थ्य के मसले पर संसद व विधानसभाओं का स्पेशल सत्र बुला कर स्पेशल योजना बनाई जाए. मौके पर अरबिंद सैनी, राजन कुमार, विनोद यादव, लालबाबू पासवान, धर्मेंद्र गुप्ता, इंद्रजीत, रमेश सहित अन्य लोग मौजुद थे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024