परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा परसिया बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर से चोरों ने हजारों रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली है. स्थानीय लोगों द्वारा चोरी की सूचना दरौली थाने की पुलिस को दी गई. पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है. घटना के संबंध में मंदिर के पुजारी राजू कुमार तिवारी ने बताया कि वे शनिवार की सुबह करीब 7:00 बजे दुर्गा मां की पूजा करने के बाद बगल के दुकान में चाय पी रहे थे.
इसी बीच बाइक सवार दो लोग आकर मंदिर के पास खड़े हुये. एक युवक मंदिर के प्रवेश द्वार पर खड़ा था. उसी पर मझे शंका है. वहीं माता की मूर्ति से नथिया, टीका, कान का कुंड, के साथ मेरा सैमसंग मोबाइल भी चोरी कर लिया है. उन्होंने ही माता का हार का भी चोरी करने की कोशिश की जो वही टूट कर गिर गया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…