दरौली: सोने की चैन के लिए विवाहिता को जलाया, सिवान रेफर

  • लड़की के पिता ने दरौली थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
  • दमाद सहित पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के लेजा गांव में बीत बुधवार की संध्या में एक विवाहिता की हत्या करने के नियत से किरासन तेल छिड़क आग लगा कर जलाने का मामला प्रकाश में आया है .जानकारी के अनुसार नौतन थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी जयराम ठाकुर की पुत्री गायत्री कुमारी की शादी दो वर्ष पूर्व दरौली के लेजा गांव निवासी घुरा ठाकुर का पुत्र चंदन ठाकुर के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ था. शादी के एक सप्ताह के बाद से ही लड़की का पति चंदन ठाकुर सास सरस्वती देवी, ससुर घुरा ठाकुर, ननद प्रीति कुमारी और देवर राहुल ठाकुर सोने की चैन के लिए बार बार मारपीट करता था. कई बार ससुराल वालों द्वारा लड़की के प्रताड़ना की खबर सुनकर पिता ने ग्रामीणों के सहयोग से पंचायती कर मामले को सुलझाया था, लेकिन ससुराल वालों के मानसिकता में कोई बदलाव नहीं आया.इसी बीच बीते बुधवार संध्या में वही सोने की चैन को लेकर लड़की के ससुराल वालों ने लड़की के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया.

लड़की ने ससुराल वालों द्वारा किए जा रहे प्रताड़ना का विरोध की तो परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर लड़की की हत्या करने के नियत से किरासन तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया .आग लगते ही लड़की की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गया तथा आग को बुझाया तब तक लड़की का आधा शरीर जल चुकी थी .आसपास के लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए पीड़ित लड़की को आनन-फानन में दरौली पीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों की टीम द्वारा जांच के उपरांत गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.सूचना पाकर अस्पताल में पहुंचे लड़की के पिता ने अपनी पुत्री के फर्द ब्यान पर इस घटनाक्रम में शामिल लड़की के ससुराल वालों पर दहेज के तौर पर सोने की चैन की मांग तथा मारपीट करने का जिक्र करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है, जिसमें पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026