दरौली: लॉकडाउन में गरीब परिवारों के लिए मनरेगा साबित हुआ वरदान

परवेज अख्तर/सिवान: कोरोना संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन में अधिकतर लोग बेरोजगार हो गए है. वही अन्य राज्यों में रहकर मजदूरी करने वाले लोग भी लॉकडाउन के समय अपने घरों पर आकर बैठे हुए और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है. ऐसी विकट परिस्थिति में मनरेगा योजना उनके लिए वरदान साबित हुई है. अन्य राज्यों से आए मजदूर और स्थानीय लोगो व जरूरतमंदों के साथ-साथ लॉकडाउन के कारण बेरोजगार हुए मजदूर मजदूरी कर अपने बच्चों का पेट पालने में लगे हुए है, ऐसे में उन्हें बेरोजगारी का अहसास नहीं हो रहा है और उनका यह विकट समय आसानी से गुजर रहा है.

मनरेगा योजना शुरू होने से गांव के कई गरीब मजदूर और जरुरतमंद लोग रोजी-रोटी का उपाय कर अपने बच्चों का पेट पालना रहे है. वहीं दरौली मुखिया लालबहादुर ने बताया कि पंचायत में सरयु नदी तटबंध पर शिवाला घाट से लेकर गिनारी घाट तक सात लाख रूपये की लागत से मनरेगा से मिट्टीकरण का कार्य शुरू किया गया है. जिसमें एक सौ दस मजदूरों को काम दिया गया है. दूसरी ऒर मनरेगा के तहत दरौली में गोपालपुर बांध का चौड़ीकरण के लिए दस लाख की राशि प्राक्कलित है. उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत दरौली पंचायत के सभी गरीब मजदूर और जरुरतमदों को मनरेगा में रोजगार मिलेगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026