दरौली: किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाना ही मेरी प्राथमिकता : विधायक

परवेज अख्तर/सिवान: दरौली विधानसभा अन्तर्गत दोन पंचायत में किसान संगोष्ठी आयोजित किया गया. इस संगोष्ठी में भाकपा माले के दरौली विधायक सत्यदेव राम ने इस किसान संगोष्ठी में शामिल किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जब दुनिया के साथ साथ भारत भी कोरोना महामारी की संकट को झेल रहा था. उस वक्त खेती किसानी ने भारत के अर्थव्यवस्था को संभाल रहा था. इसलिए हमे आज खेती किसानी को बचाने की जरूरत है.

आज दरौली विधानसभा में अनेक पंचायतों के किसानों को खेती के लिए पानी नहरों से उपलब्ध कराया गया है. किसानों की अन्य समस्याओं को हल करने का भी हरसंभव प्रयास हमारे तरफ से किया जा रहा है. उन्होने इस संगोष्ठी में शामिल कृषि विभाग से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया कि दरौली विधानसभा में खेती किसानी से जुड़े किसानों की समस्याओं को दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जाए.

वहीं इस किसान संगोष्ठी में शामिल कई किसानों ने अपनी अपनी समस्या रखी. किसानों ने उपस्थित कृषि विभाग के जेई और एक्सक्यूटिव से बताया कि हमलोगों ने अपने पैसे से बोरिंग करवा रखा है. लेकिन बिजली के पोल और तार उस जगह तक नहीं पहुंचने के कारण खेती करने में बहुत समस्याएं होती है. विधायक श्री राम ने इस समस्याओं को सुनने के बाद कृषि विभाग के जेई और एक्सक्यूटिव को उनकी समस्या का निदान करने को कहा. वहीं इस कार्यक्रम में कृषि विभाग से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ साथ भाकपा माले के लाल बहादूर कुशवाहा,प्रखंड सचिव बच्चा कुशवाहा, राजद के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा उर्फ गाँधीजी, बबन राजभर पूर्व मुखिया, समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026