दरौली: 18 दिन बाद भी मासूम की बरामदगी नहीं, स्वजनों में मायूसी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के चकरी गांव से 31 मार्च को दरवाजे पर खेल रहे मासूम अभी कुमार उर्फ बंटी का अपहरण कर लिया गया था। घटना के 18 दिन भी मासूम की बरामदगी नहीं होने से स्वजन अनहोनी की आशंका वयक्त कर रहे हैं। स्वजन पुलिस के इस ढुलमुल कार्रवाई से असंतुष्ट हैं। पुलिस के ढुलमुल रवैया पर लोगो में भी रोष व्याप्त है। आरोपित युवक की गिरफ्तारी नहीं होने पर भी पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न खड़ा करता है।

स्वजनों का कहना है कि उनको जहां भी सूचना मिली काफी प्रयास किया। पुलिस के वरीय अधिकारियों के यहां चक्कर लगाने के बावजूद भी उसका कहीं पता नहीं चलने से स्वजनों में मायूसी देखी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के 18 दिन बीत जाने के बावजूद भी उनके बेटे का अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। स्वजनों का कहन कहना है कि इधर पुलिस के ढुलमुल रवैए को देखते हुए आरोपी को कोर्ट से बेल भी मिल गया। इसके वावजूद आरोपी घर छोड़कर फरार है। थानाअध्यक्ष रितेश कुमार मंडल का कहना है कि पुलिस आरोपित के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026