परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के बभनौली गांव में बुधवार को करंट लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल कायम हो गया। मृतक की पहचान बभनौली निवासी मैनेजर शुक्ला के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मैनेजर शुक्ला अपने घर के आगे खड़े थे, तभी उनके शरीर पर बिजली का तार टूटकर गिर गया और इससे करंट लगने से वे बेहोश होकर गिर पड़े।

स्वजन ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरौली ले गए जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कशिला पचबेनिया पंचायत के पूर्व मुखिया शत्रुघ्न दुबे उर्फ मालिक दुबे ने असांव थाने को दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। वहीं मैनेजर शुक्ला की मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024