दरौली: शार्ट सर्किट से आग लगने से 40 हजार की संपत्ति जली

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के करोम गांव में गुरुवार को शार्ट सर्किट से आग लगने से अनाज, कपड़ा सहित 40 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में अग्निशमन विभाग व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गया। बताया जाता है कि गामा राम के परिवार के सदस्य अपने कार्य में व्यस्त थे। तभी उनके घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई।

स्वजन अभी कुछ समझ पाते तबतक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी तथा आग बुझाने में जुट गए। बाद में अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इस अगलगी पीड़ित गामा राम ने बताया कि इस अगलगी में दो मुर्गी, एक बकरी, पांच क्विंटल धान, 18 क्विंटल गेहूं, घर का दरवाजा समेत करीब 40 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024