परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के बल्हु पोखरा में शुक्रवार की रात शार्ट सर्किट से तीन दुकानों में आग लग गई। अभी ग्रामीण इस पर काबू पाते तब तक तीनों दुकानों में करीब ढाई लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी लोगों को शनिवार की सुबह हुई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दरौली निवासी हीरालाल तुरहा के मछली, राजीव कुमार की साइकिल की दुकान तथा योगेंद्र सहनी की किसी चीज की दुकान बलहुं में है। वे सभी शुक्रवार की रात दुकान बंद कर घर लौट आए थे।
तभी शार्ट सर्किट से इन तीनों व्यक्ति की दुकान में आग लग गई। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर वे तीनों बलहुं पहुंचे दुकान जला देख हतप्रभ हो गए। तीनों दुकानदारों को मिलाकर ढाई लाख की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी होने पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। समाचार प्रेषण तक पीड़ित दुकानदार द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…