दरौली: माले नेता की गिरफ्तारी और सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ निकाला विरोध मार्च

  • बढ़ते लूट, हत्या, बलत्कार और सामंती पुलिस गठजोर के खिलाफ हुई नारेबाजी
  • माले नेता सुरेंद्र प्रसाद को रिहा करने और शिवनाथ राम पर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

परवेज अख्तर/सिवान: भाकपा माले का प्रतिवाद मार्च शुक्रवार को पार्टी कार्यालय, थाना मोड़ से बाजार होते हुए थाना के सामने सभा में तब्दील हो गयी. अध्यक्षता इनौस राज्य परिषद सदस्य जगजीतन शर्मा ने किया. दरौली मुखिया लालबहादुर ने कहा कि माले नेता सुरेंद्र प्रसाद को गुठनी पुलिस ने 3 अगस्त को बिना किसी कारण गिरफ्तार कर लिया. वहीं दूसरी ओर 28 जूलाई को माले नेता शिवनाथ राम पर जानलेवा हमला हुआ. जिसको लेकर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई थी. लेकिन आज तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. वहीं ऐपवा नेत्री मालती राम के कहा कि दरौली के कौशल युवा केंद्र में कार्यरत मोबोलाइजर द्वारा आपतिजनक फोटो वायरल मामले में 17 जूलाई को ऐपवा और माले कार्यकर्ताओ ने थाना का घेराव किया. उसी दिन कौशल युवा केंद्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी के कहने पर ताला बंद किया गया.

लेकिन सुबह में ही फिर से ताला खोल कर कौशल युवा केंद्र चालु हो गया और अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी नहीं हुई. इससे साफ जाहिर हो रहा है कि घटना में स्थानीय प्रशासन की मिली भगत है. प्रशासन इस शर्मनाक घटना को रफा दफा करने में लगी है. ऐपवा की जिलाध्यक्ष मालती राम ने बताया कि प्रशासन और अपराधियों की मिली भगत के खिलाफ दुबारा माले एंव ऐपवा की तरफ से 13 अगस्त को हजारों की संख्या में दरौली थाना को घेरा किया जायेगा. मौके पर प्रखंड सचिव बच्चा भगत, खेग्रामस जिला सचिव शिवनाथ राम, नंदजी राम, मानोज राम, जगजीतन शर्मा, कृष्णकुमार, संजू देवी, बबन राजभर, राजकिशोर भगत, केदार पंडित, लालबाबू पासवान, रामछबीला भगत, वीरेंद्र राजभर, अखिलेश राम, अरबिंद सैनी आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026