दरौली: वायु सेना में फ्लाईंग आफिसर बन सोनल राज ने बढ़ाया जिले का मान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के परसिया निवासी संजय नाथ तिवारी व संगीता तिवारी के पुत्र सोनल राज ने एयर फोर्स में फ्लाइंग आफिसर बनकर परिवार और जिले का मान बढ़ाया है। स्वजनाें की मानें तो सोनल को सेना में जाने की प्रेरणा परिवार से ही मिली है। इनके पिता संजय नाथ तिवारी भी भारतीय वायु सेना में मास्टर वारंट आफिसर के पद पर पदस्थापित हैं। जबकि चाचा संतोष कुमार पांडेय भारतीय वायु सेना में ही तकनीकी सेवा में हैं। बता दें कि सोनल का पासिंग आउट परेड आठ दिसंबर को बेंगलुरु में होना है। इसमें उनके माता- पिता को आमंत्रित किया गया है। डीएवी इंटर कालेज में एनसीसी पदाधिकारी के पद पर नियुक्त सोनल राज के चाचा ने बताया कि सोनल की पूरी शिक्षा सीबीएसई से हुई है और वो शुरू से ही मेधावी रहे हैं।

बताया कि फ्लाईंग आफिसर बनने से पूर्व उन्होंने गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कार्पोरेशन (गुजरात सरकार का उपक्रम) में वरिष्ठ अभियंत्रण पदाधिकारी के रूप में दो साल तक कार्य किया। तत्पश्चात उनका सेलेक्शन गैस अथारिटी आफ इंडिया (गेल) में भी हुआ था, लेकिन सोनल का मन शुरू ही सेना में आफिसर बन देश सेवा करने का था। पूरी पारिवारिक पृष्ठभूमि भारतीय सेना से जुड़ी हुई है। ऐसे में उन्होंने यह मुकाम हासिल कर लिया। सोनल की सफलता पर बड़े पापा शंभू नाथ तिवारी, त्रिभुवन नाथ तिवारी, छोटी बहन सोनाली तिवारी, अनन्या तिवारी, चाची सीमा व अर्चना सहित नातेदार-रिश्तेदार व स्थानीय लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026