दरौली: बिजली की चिंगारी से धू धू कर जल गया किसानों का अरमान

खेतों में लगी गेहूं की 50 बीघा फसल जलकर राख

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के सरना पंचायत के किसानों की कुकुड़ भोका गांव के चवर स्थित खेतों में गेहूं की खड़ी फसल में बिजली की चिंगारी से लगी आग में जलकर राख हो गया. फसल में लगी आग इतनी भयावह थी कि किसान अपनी ओर से आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी और अपने आंखों के सामने खेतों में धूं धूं कर जलता अरमान को देख फफक फफक कर रो पड़ा. जानकारी के अनुसार घटना तब घटी जब सभी किसान अपना अपना खेतों के तैयार गेहूं की फसल को काटने के लिए खेतों में गया तभी अचानक से बिजली के खंभे के पास से आग निकलना शुरू हो गया. खेतों में काम कर रहे किसान जब तक समझ पाते तबतक हवाओं का तेज झोके ने आग को बेकाबू कर दिया और पल भर में आस पास के खेतों को अपने आगोश में लेकर प्रचंड रुप धारण कर लिया.

आस पास के किसान उस भयावह रुप लिए आग पर काबू करने का भरपूर प्रयास किया लेकिन वो सारे प्रयास आग के भयावह रूप को कम नहीं कर सका और कुछ ही देर करीब 100 बीघा में फैले गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गनीमत यह रही कि आसपास के किसानों ने भाग-दौड़कर साथ लगते गेहूं के खेतों को बचा लिया लेकिन परशुराम राम,बलिराम गोड़,रमई राम,राण सिंह,भुजा चौहान,ह्ररी लाल चौह्रान,कुवर बैठा,मंजु कुअर,कलावती, बिनोद,दुर्गावती देवी,कांन्ती देवी,विजय रजत,वीरबहादुर सिंह,कृष्णा राम,मथुरा,सुरेन्द्र,दरवारी राम,अशोक गोड़ चन्द्र , इन सभी का मिला कर लगभग 50 बिगहा की फसल जलकर राख हो गई.

किसानों का कहना था कि शार्ट-सर्किट के कारण किसानों की गेहूं की फसल जल कर राख हो रही है.किसानों ने बताया कि करीब एक बजे खेतों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार हाई वोल्टेज की तारों से चिंगारी निकली ओर देखते ही देखते गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया. ग्रामिण नवीन सिंह के द्वारा अग्निशमन विभाग को सूचित किया. गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्शिमन विभाग की गाड़ी 25 मिनट में खेत पर पहुंच कर आग पर काबु तो कर लिया परंतु काफी देर हो चुकी थी. लगभग किसानों का फसल जल चूका था. अग्निशामक के आने पर आग लगे खेतों के अगल बगल वाले कुछ किसानों फायदा हुआ क्योंकि उनके खेतों में लगे गेहूं की फसल को बचाया जा सका. जिन जिन किसानों का अरमान उनके आंखों के सामने जलकर खाक हो गया उन किसानों का रो रो कर बुरा हाल था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026