परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के भिटौली गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की गयी. इसके बाद पांच लाख रंगदारी की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गयी. यह आरोप लगाते हुए पीड़ित भृगुनाथ पांडेय ने छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार भृगुनाथ पांडेय अपनी खरीदी गयी जमीन को जोतने के लिए ट्रैक्टर के साथ एक व्यक्ति को भेजे थे.
इसी दौरान भिटौली गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंच कर ट्रैक्टर व चालक को घेर लिये तथा गाली-गलौज करने करने लगे. इसकी सूचना मिलने पर जब भृगुनाथ पांडेय अपनी बाइक से खेत की तरफ निकले, तो भिटौली ईंट भट्ठा के आगे उक्त सभी लोग उन्हें घेर लिये और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. आरोप है कि उनलोगों द्वारा हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी तथा पांच लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी गयी. प्राथमिकी दर्ज पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…