परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के दरौली गांव स्थित सरयू नदी के किनारे पानी में उपलाता हुआ एक अधेड़ व्यक्ति का शव ग्रामीणों ने शुक्रवार को बरामद किया। ग्रामीण उसे इलाज के लिए दरौली अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि शव अमरपुर की ओर से पानी में बहते हुए दरौली पहुंचा था जिसे जिंदा समझ अस्पताल लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…