दरौली: मछली पकड़ने के लिए सरयू नदी में गया था, खोजबीन के बाद मिला शव

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के मल पुरवा गांव के निकट सरयू नदी में मछली पकड़ने गए एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मल पुरवा गांव निवासी स्व. बच्चा तुरहा का 22 वर्षीय पुत्र राजा तुरहा के रूप में हुई है। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। राजा मछली पकड़ने के लिए सरयू घाट पर गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और गहरी पानी में चला गया। राजा को डूबते देख पास में बकरी चरा रही महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया तो लोग मौके पर पहुंचे और राजा को किसी तरह पानी से बाहर निकाला तब तक काफी देर हो चुकी थी। राजा की मृत्यु की जानकारी जैसे ही परिवार के लोगों को हुई परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। राजा किसान परिवार से आता है।

पिता के मृत्यु के बाद राजा खेती बाड़ी का काम करके परिवार का भरण पोषण करता था। इधर सरयू नदी में डूबकर युवक की मृत्यु होने की जानकारी जैसे ही दरौली थाने की पुलिस को हुई। घटना के बाद दरौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया। घटना के बारे में बताया जाता है की इन दिनों दरौली का सरयू नदी उफान पर है।बीच में कुछ ज्यादा पानी की बढ़ोतरी की वजह से नदी के किनारों पर कटाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। बताया जाता है कि बकरी चरा रही महिला के लोगों को बताने के 3 घंटे तक पानी में कड़ी मशक्कत के बाद मृतक युवक का शव बाहर निकाला गया। घटना के बाद मृतक की मां रंभा कुंवर का रो-रोकर बुरा हाल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026