परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव में सड़क किनारे गड्ढे में शुक्रवार की सुबह एक महिला का शव बरामद किया गया है। शव मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृत महिला मझवलिया निवासी अजय तिवारी की 35 वर्षीय पत्नी मिंटू देवी थी। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने मृतका के पति, ससुर सहित ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों ने बताया कि मैरवा थाना के बिकऊर गांव निवासी अवधेश तिवारी की पुत्री मिंटू की शादी 2011 में दरौली के मझवलिया के बलिराम तिवारी के पुत्र अजय तिवारी के साथ हुई थी। दो बार मारपीट कर मृतका को ससुरालवालों ने घर से बाहर निकाल दिया था। समझा बुझाकर ससुराल में रखवाया गया था। इधर मृतका के छह वर्षीय पुत्र राजन कुमार व परिजनों ने बताया कि गुरुवार के शाम आठ बजे मिंटू देवी खाना बना सबको खिला कर सबके साथ बैठ टीवी देख रही थी। तबतक किसी रिश्तेदार का फोन आया। बात करते हुए घर से बाहर निकली। एक घंटे बाद जब वह नहीं आई तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पता नहीं लगने पर रिश्तेदारों को फोन किया। शुक्रवार की सुबह खोजबीन के दौरान घर से सौ मीटर की दूरी पर सड़क किनारे पुलिया के पास महिला का चप्पल मिला। जिसपर परिजन सड़क किनारे नीचे उतरे तब सड़क निर्माण के लिए जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में महिला का शव मिला। जिसकी सूचना परिजनों को दी गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि हत्या है या पैर फिसलने से गड्ढे में डूबने से मौत हुई है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा।
मोबाइल सीडीआर से पता चलेगा किसका आया था फोन
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी से सड़क किनारे मिट्टी खोदने से गड्ढा हो गया है। जहां महिला का शव मिला है। वहां आठ फीट से ज्यादा गहराई में पानी भरा हुआ है। ऐसी आशंका है कि महिला के बातचीत के क्रम में पैर फिसल गया होगा। जिससे डूबने से मौत हुई है। इधर महिला के मोबाइल पर किसका फोन आया था। यह तो पुलिस को मोबाइल सीडीआर से पता चलेगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…