✍️परवेज अख्तर/सीवान:
दरौली थाना क्षेत्र के टिकुलिया मोड़ पर रविवार की सुबह अज्ञात वाहन से धक्का लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना की टीम को दी। थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के टिकुलिया निवासी जगरनाथ गोंड के पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की सुबह रंजन अपने घर से बाइक से दरौली बाजार समान की खरीदारी करने जा रहा था।
उसी दौरान गांव के ही मोड़ पर अज्ञात वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में काेहराम मच गया। हालांकि घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल हो गया। इस हादसे में युवक की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं आया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद जांच कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…