दरौंदा: सीएसपी संचालक से हथियारबंद अपराधियों ने लूटे रुपए

  • 2 बाइक पर सवार 4 अपराधियों ने दिया घटना
  • आईडीबीआई महाराजगंज से निकाले थे रुपए

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के रामगढ़ा के समीप मंगलवार को दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने पेनियर बैंक के सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर 65 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान अपराधियों ने पिस्टल के बट से मारकर रुपए ले जा रहे युवक को घायल भी कर दिया। इस सम्बंध में सीएसपी संचालक महाराजगंज थाना क्षेत्र के भगौछा अमित कुमार प्रसाद ने बताया कि सीएसपी संचालक के लिए अपने भाई मंटू कुमार व अर्जुन प्रसाद को आईडीबीआई बैंक महाराजगंज से मंगलवार को रुपए निकालने के लिए भेजा। करीब 2 बजे वे बैंक से 65 हजार रुपये निकालकर सीएसपी लौट रहे थे।

इसी दौरान रामगढ़ा के समीप दो स्प्लेंडर बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद अपराधियों ने हथियार के बल पर मारपीट कर रुपए, मोबाइल व सीएसपी से सम्बंधित कागजात लूट लिया। अपराधियों ने मंटू कुमार के सिर पर पिस्टल से प्रहार कर उसे घायल भी कर दिया। बाइक की चाभी छीन कर सभी अपराधी जनता बाज़ार की तरफ भाग गए। घायल मंटू कुमार का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में इलाज कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही दरौंदा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। सीएसपी संचालक अमित कुमार प्रसाद ने लूट की घटना के बाद कहा कि इसके पूर्व भी एक बार उसके साथ अपराधियों ने लूट का प्रयास किया था। उस समय हमने एक लाख की निकासी की थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026