परवेज अख्तर/सिवान: पश्चिम बंगाल के रायगढ़ थाने की पुलिस ने दारौंदा थाना के सहयोग से कटवार गांव में छापेमारी कर अपहृता को बरामद कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि पश्चिम बंगाल के रायगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने रायगढ़ थाने में अपनी पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी कराई गई थी।
इस मामले में रायगढ़ थाने की पुलिस ने पीएसआइ साधना कुमारी के साथ कटवार गांव में छापामारी की। छापेमारी के दौरान लड़की को बरामद कर लिया गया जबकि लड़की को बंगाल से भगाकर लाने वाला युवक फरार हो गया। दारौंदा पुलिस ने बरामद लड़की को बंगाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…