परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के बालबंगरा स्थित वीरांगना तारा रानी श्रीवास्तव निवास एवं पूरे गांव में बलिदानी फुलेना प्रसाद के सम्मान में डाक विभाग द्वारा डाक टिकट जारी होने की खुशी में गुरुवार की शाम दीपोत्सव मनाया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक सह समिति संयोजक मनोज कुमार सिन्हा, सेवानिवृत्त शिक्षक विक्रमा पंडित, अध्यक्ष श्रीराम उपाध्याय के नेतृत्व में वीरांगना तारा रानी के आवास से कैंडल मार्च निकाला गया जो पूरे गांव में भ्रमण किया।
सदस्यों ने बताया कि समिति एवं ग्रामीणों द्वारा छोटी दीपावली एवं बड़ी दीपावली के दिन यानी 23 एवं 24 अक्टूबर को वीरांगना तारा रानी श्रीवास्तव निवास स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। इसके पहले साफ़ सफाई एवं रंगाई का कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। इस मौके पर डा. मुकुंद श्रीवास्तव, चंद्रेश्वर राय, कोषाध्यक्ष सैयद रजा इमाम, सचिव सुजीत कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…