दरौंदा: पिपरा-हसनपुरा मार्ग पर जल जमाव होने से राहगीरों को आने-जाने में परेशानी

राहुल चौधरी/सिवान: पिपरा-हसनपुर मुख्य मार्ग पर जलजमाव होने से राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है. बतादें कि पूर्व में इस मार्ग पर जलजमाव की समस्या होने पर सिरसाव पंचायत वार्ड संख्या 07 के वार्ड सदस्य एवं मुखिया के माध्यम से नाला का निर्माण कराया गया था. जिससे बरसाती पानी के अलावा घर से निकलने वाले नाला का पानी का आसानी से निकासी हो सके. लेकिन लाखों रुपए लगाकर नाला का निर्माण तो हुआ पर बरसाती पानी नाला में जाने के बगैर सड़क पर ही बह रह रहा है.

इस सड़क के दोनों तरफ कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है. अतिक्रमण भूमि पर मिट्टी एवं दुकान के सामान रखे जाने से लोग सड़क के किनारे से नहीं जा पाते हैं वैसे लोगों को सड़क के बीचो-बीच जाना होता है. इसी दौरान कोई बड़ी वाहन के आने पर पानी का छींटा उनके शरीर पर पड़ जाता है. इस पर न ही किसी प्रशासन का ध्यान है और न ही किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान है. आसपास के दुकानदारों का कहना है कि लाखों रुपए लगाकर नाला का निर्माण हुआ है, लेकिन नाले में पानी नहीं जाता है. सड़क से नाला 2 फीट ऊंचा है. अब देखना है प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि द्वारा नाले के संबंध में क्या किया जाता है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026