परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के दरौंदा पासवान टोला मोड़ के समीप एक बारात में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. जिसमें आधा दर्जन बाराती घायल हो गए. घायल बाराती मारपीट के बाद अपने गांव चले गए. इस संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की रात्रि में दरौंदा पासवान टोला पर योगेन्द्र साह की लड़की का बारात आया था. जिसमें बराती के ठहरने (जनमानस) के पास कुछ ग्रामीण असामाजिक तत्व योजनाबद्ध तरीके से आए एवं हल्ला गुल्ला करने लगे.
जब मना किया गया तो मारपीट करने लगे एवं बरनेत के लिए रखे गए आभूषण व सट्टा के लिए रखे रुपया अटैची सहित लेकर चले गए. योगेंद्र साह ने थाना में दिए आवेदन में चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की थाना प्रभारी से गुहार लगाई है. इसमें नंदलाल मांझी, गोविंदा मांझी, मनी मांझी व चंदन मांझी शामिल है. इधर आवेदन मिलने के बाद थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…