दरौंदा: बिजली चोरी कर जलाने वाले पांच उपभोक्ता पर बिजली विभाग ने लगाया जुर्माना, प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग गांव में विद्युत विभाग के तरफ से टीम गठित कर विशेष जांच अभियान चलाकर चोरी की बिजली जला रहे उपभोक्ताओं पर बड़ी कार्रवाई की गई. नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के आदेशा अनुसार यह छापेमारी की गई है. बता दें कि चोरी की बिजली जला रहे पांच उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाते हुए विभागीय कार्रवाई भी की गई.

चोरी की बिजली जला रहे सहदौली गांव निवासी रामप्रकाश मिश्रा के लड़के कन्हैया मिश्रा पर चौतीस हजार छः सौ सैंतालीस रुपया एवं नंदकिशोर मिश्रा के लड़के के लड़का ओमप्रकाश मिश्रा पर तेइस हजार छह सौ तिरासी हजार रुपया, राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा के लड़के आलोक शंकर मिश्रा पर चालीस हजार अठारह रुपया, जपत मिश्रा के लड़के अशोक कुमार मिश्रा पर इकतालीस हजार पांच सौ पचास रुपए एवं तारकनाथ मिश्रा के लड़के सुदिश मिश्रा पर चौतीस हजार छह सौ सैंतालीस रुपया का जुर्माना के साथ पांचों उपभोक्ताओं पर दरौंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

कनीय बिधुत अभियंता मोहनी सिंह ने बताया कि चोरी की बिजली जलाते हुए कोई भी उपभोक्ता पकड़ा जाता है. या 1 वर्ष अधिक दिनों तक बिजली बिल बाकी रहता है तो ऐसे लोगों का बिजली कनेक्शन काटकर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा. जांच टीम में मुख्य रूप से बलिराम सिंह, जितेन्द्र कुमार यादव, राजू कुमार पांडेय, प्रिंस कुमार सिंह, संवेदक कामगार के अलावे अन्य कर्मचारी एवं पुलिस बल शामिल रही.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026