परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के सिरसाव नया टोला गांव में बुधवार को सुबह में सीवान उत्पाद विभाग की टीम स्थानीय पुलिस के मदद से छापेमारी किया. बताया जा रहा है कि थाना कांड संख्या 269/20 में शराब बरामदगी मामले में लगभग दो वर्ष से राहुल कुमार भारती फरार चल रहा है. उत्पाद विभाग की टीम को किसी ने गुप्त सूचना दिया कि आरोपित घर पर है. सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग की टीम घर पर छापामारी किया. लेकिन पुलिस की आने की सूचना मिलते ही आरोपित फरार हो गया.
बता दे कि आरोपित राहुल कुमार भारती पर अन्य मामला दर्ज है. जिसमे थाना कांड संख्या 200/14 में सरकारी शिक्षक पर जानलेवा हमला करना. थाना कांड संख्या 285/2020 में पत्रकार पर जानलेवा हमला करना, थाना कांड संख्या 198/2020 में सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न करने का मामला, थाना कांड संख्या 227/21 में मारपीट करने का मामला दर्ज है. राहुल को कुछ मामले में न्यालय से जमानत मिली है. वही कुछ मामले में अभी भी फरार चल रहा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…