परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के सिरसाव मठिया गांव में सोमवार की संध्या में पुरानी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई. जिसमे दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घटना के संबध में बताया जाता है कि दो वर्ष पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी. जिसमे एक पक्ष के तरफ से थाना में आवेदन दिया गया तो थाना प्रभारी द्वारा आवेदन नहीं लिया. जिसके बाद पीड़ित द्वारा न्यायालय में जाकर कोर्ट कंप्लेन किया. जिसमें आधा दर्जन लोगों पर नामज़द शिकायत की थी. न्यायालय से सूचना जारी होने पर सभी लोगों ने जमानत याचिका दायर कर के जमानत ले ली थी. कुछ लोग न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर जमानत खारिज हो गई थी.
कोर्ट के द्वारा उस आधा दर्जन लोगों पर वारंट जारी हो गया है. वारंट आने की सूचना मिलते ही दोनों पक्षों में तनाव उत्पन्न हो गया. केस उठाने के लिए दबाव बनने लगा. इस बीच तनाव के कारण विवाद उत्पन्न हो गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी. मारपीट में एक पक्ष से आशनारायण प्रसाद की पुत्री संगम कुमारी एवं प्रीति कुमारी, दुलारचंद साह के पुत्र संजीत कुमार व पुत्री पिंकी कुमारी, रामनाथ साह के पुत्र गुड्डू कुमार साह घायल है. वही दूसरे पक्ष से गोपाल यादव के पुत्र नागेंद्र कुमार यादव घायल है. इधर पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.’
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…