परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के बौना गंज जलालपुर गांव में भूमि विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट हो गयी थी. इस मामले में आवेदन मिलने के बाद दोनों तरफ से पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है. बता दे कि 19 जून की संध्या में मारपीट हो गई थी. जिसमें दोनों तरफ से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों को ग्रामीणों द्वारा दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां पर प्राथमिक उपचार हुआ गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
घायल एक पक्ष के तरफ से विश्वनाथ यादव, उनके पुत्र कौशल यादव, देवेंद्र यादव, बाल्मीकि यादव एवं कौशल यादव के पुत्र सनी कुमार यादव घायल हो गए. वहीं दूसरे पक्ष के तरफ से शिव कुमार यादव एवं उनके पुत्र भूपेंद्र यादव, योगेंद्र यादव, मुन्ना यादव तथा महिला सावित्री देवी, पुष्पा देवी, सविता देवी घायल हो गयी. दोनों तरफ से आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने थाना कांड संख्या 166/21 एवं 167/21 में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…