परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के डीबी-चंचौरा बाजार पर स्वर्ण दुकान से दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर नगदी सहित सोने-चांदी के आभूषण लूट लेने के मामले में दुकान के मालिक शिवकुमार साह ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. शिवकुमार साह द्वारा दिए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि 29 जनवरी 2022 को दोपहर 01:10 बजे अपने दुकान पर दो महिला को समान दिखा रहा था. इस दौरान तीन अपराधी हाथ में पिस्टल लिए आए और मेरे कनपटी पर पिस्टल से सटा दिया.
इसमें से एक अपराधी ज्वेलरी दुकान से सोने का 10 से 12 टॉप, सोने की बाली 6-7 पीस, सोने का अंगूठी 5-6 पीस, चांदी का पायल 5-6 पीस, एक रियल मी मोबाइल लेकर भाग निकले. भागने के क्रम में स्थानीय दो युवक उमेश यादव एवं रजनीश ठाकुर अपराधी को पकड़ने का प्रयास किए, लेकिन दोनों लोगों को घायल करके अपराधी दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर बम फेंकते हुए जनता बाजार की तरफ भाग गए. शिव कुमार साह ने बताया है कि लूटे गए माल की कीमत डेढ़ लाख रुपये है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…