दरौंदा: पांच की संख्या में चाकू लेकर खड़े अपराधी ने मोबाइल एवं पर्स छीना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के उजाय पेट्राल पम्प के समीप पांच की संख्या में खड़े अपराधियों ने लाठी एवं चाकू से लैस होकर बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया. हमला के बाद पॉकेट से दो मोबाइल एवं नगदी लेकर फरार हो गए घटना बुधवार की रात रुकुन्दीपुर निवासी श्याम सुंदर सिंह के पुत्र सुरेश सिंह एवं मोहन बाजार महाराजगंज में किराए के मकान में रहने वाले रंजीत कुमार सिंह के पुत्र चंद्र भूषण सिंह  बाइक सवार दोनों युवक दारौदा के धनौती से तिलक समारोह से होकर अपने घर महाराजगंज लौट रहे थे.

इसी दौरान दरौंदा-महाराजगंज मुख्य मार्ग पर उजाँय के समीप पांच की संख्या में अपराधियों ने दोनों युवकों के साथ पहले तो मारपीट की इसके बाद बाइक सवार एक युवक को चाकू घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसके बाद पॉकेट से मोबाइल भी लेते गए. अपराधियों की मारपीट से जख्मी दोनों युवक किसी तरह महाराजगंज पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था. जहां पर दोनो युवकों का इलाज हुआ. इधर चन्द्रभूषण कुमार सिंह ने दारौदा थाना को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए अपराधियों को पकडऩे कि गुहार लगाया है. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना अप्राप्त हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026