दारौंदा: छेड़खानी को लेकर हुई मारपीट में आधा दर्जन घायल, विरोध में दुकान बंद कर प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय बाजार में बुधवार की रात छेड़खानी का विरोध करने पर दुकानदार और युवकों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में कई लोग घायल भी हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। वहीं इस घटना से ग्रामीण एवं दुकानदार आक्रोशित हो गए तथा दारौंदा बाजार की सभी दुकानें बंद हो गईं। इसके बाद ग्रामीण व दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर थाना पहुंच पुलिस प्रशासन पर लापरवाही बरतने एवं सूचना देने पर विलंब से पहुंचने का आरोप लगाने लगे। दुकानदारों का कहना था कि सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस घटनास्थल पर काफी विलंब से पहुंची।

थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने दुकानदार से कहा कि वे आवेदन दें, प्राथमिकी कर कार्रवाई की जाएगी। दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद बाजार की दुकानें खुलीं। पिपरा दारौंदा निवासी ओमप्रकाश साह ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि बुधवार की रात करीब नौ बजे क्षेत्र के 20 से 25 अज्ञात लोग आए और अखाड़ा नंबर एक के समीप घूमने आई कुछ लड़कियों से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। मारपीट में दुर्गा पूजा समिति के सदस्य दीपक कुमार, ललन कुमार, रमेश कुमार, विजय प्रसाद घायल हो गए जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026