परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे टीबी मुक्त भारत अभियान का निरीक्षण गुरुवार को जिला के टीबी विभाग के सीडीओ अनिल कुमार सिंह एवं एसटीएस अविनाश कुमार ने आवश्यक दिशानिर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार सभी टीवी मरीजों को निःशुल्क दवा एवं जांच कराकर उन्मूलन में सहयोग करें। विदित हो कि 09 सितंबर से चल रहे प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी से ग्रसित मरीजों की जांच की जा रही है एवं उनको दवा दिया जा रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रत्येक दिन आधा दर्जन लोग जांच करा रहे हैं।इतना ही नहीं सरकार टीबी से ग्रसित मरीजों को गोद ले रही है। सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक पूरे देश को टीबी मुक्त कर दे। इस दौरान लैब टेक्नीशियन संजय कुमार गिरि, अस्पताल प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह, कार्यपालक सहायक दिलीप कुमार अन्य कर्मी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…