दारौंदा: रबी महोत्सव सह कर्मशाला में किसानों को दी गई उत्पादन बढ़ाने की जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन परिसर में गुरुवार को रबी महोत्सव सह कर्मशाला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन बढ़ाने तथा कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ दिनेश कुमार सिंह, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मुस्तफा अंसारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विक्रमा मांझी, विधायक प्रतिनिधि बहादुर सिंह, प्रदीप तिवारी, वीर बाबू सिंह, रणजीत सिंह, मनीष कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह आदि संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मौके पर कृषि विभाग से जुड़े अधिकारी व कृषि वैज्ञानिक रबी मौसम की खेती, कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण व अन्य कृषि कार्य के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किसानों को तेलहन, दलहन, मक्का के साथ-साथ बागवानी फसलों, गेहूं आदि के बीज पर अनुदान की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने का आह्वान किया तथा इसका लाभ लेने के लिए किसानों को आगे आने की अपील की।

पदाधिकारियों ने कहा कि कृषि समन्वयक एवं सलाहकारों को गांव से जुड़ने के लिए पंचायत भवन पर हमेशा रहने की सलाह दी ताकि किसानों को कोई भी योजना का लाभ लेना होगा तो अपने ही पंचायत भवन पर जानकारी लेंगे। कृषि संबंधित योजनाओं को पूरी जानकारी के लिए बड़े-बड़े बैनर पोस्टर पंचायत भवन पर लगाने की मांग उठाई गई। मौके पर जयमंगल सिंह, बीडीसी हरेश यादव, उपमुखिया राजेंद्र यादव, रविशंकर मांझी, मंटू तिवारी, संजय चौरसिया, सुशील तिवारी, मनीष कुमार, राजेश ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024