दारौंदा: वीरांगना व बलिदानी के आवास के जीर्णोद्धार व आदमकद प्रतिमा बनाने ही हुई भूमि पूजा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के बालबंगरा में वीरांगना तारा रानी श्रीवास्तव एवं बलिदानी फुलेना प्रसाद निवास स्थल के जीर्णोद्धार एवं आदमकद प्रतिमा स्थापित करने के लिए (बुधवार) विजयादशमी के मौके पर विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने भूमि पूजन किया। इस मौके पर विधायक ने एक भव्य पुस्तकालय बनाने की घोषणा की। स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह आजादी में अपना सबकुछ न्योछावर करने वाले बलिदानी दंपती के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उनके द्वारा त्याग एवं बलिदान की चर्चा करते हुए कहा कि महात्मा गांधी की एक आवाज पर अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन करने के लिए सभी को एकजुट कर दिया था।

वीरांगना तारा रानी श्रीवास्तव नारी सशक्तीकरण का जीता जागता उदाहरण थीं। वहीं वक्ताओं ने वीरांगना तारा रानी श्रीवास्तव एवं उनके पति बलिदानी फुलेना प्रसाद की जीवनी पर चर्चा कर उनके उनके देशभक्ति के लिए मिशाल बताया। वक्ताओं ने किा वीरांगना तारा रानी जैसी महिला बिरले ही मिलते हैं । मौके पर मुख्य संयोजक मनोज कुमार सिन्हा, डा. मुकुंद श्रीवास्तव, चंद्रेश्वर राय, अध्यक्ष श्रीराम उपाध्याय, कोषाध्यक्ष सैयद रजा इमाम, सचिव सुजीत कुमार सिंह, प्रवक्ता रंजीत कुमार चौधरी, उप कोषाध्यक्ष आनंद सिन्हा, शैलेश कुमार शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक विक्रमा पंडित, कमलेश यादव, डा. अली इमाम, अशोक सिंह, केदार सिंह, शशिकांत उपाध्याय, काजिम रजा, उमाशंकर सिंह, मनीष कुमार सिंह, बबलू सिंह, रणजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026