परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के बालबंगरा स्थित वीरांगना तारा रानी श्रीवास्तव के निवास स्थान पर रविवार को समिति सदस्यों की बैठक सेवानिवृत्त शिक्षक सह समिति संयोजक मनोज कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में वीरांगना तारा रानी श्रीवास्तव व बलिदानी फुलेना प्रसाद के निवास के जीर्णोद्धार आदि पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जितनी जमीन वीरांगना एवं बलिदानी की है उसे चिह्नित कर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री से लेकर जिला पदाधिकारी तक आवेदन देकर उक्त भूमि को मुक्त कराने के लिए मापी कराने की बात कही गई।
साथ ही वीरांगना तारा रानी एवं बलिदानी फुलेना प्रसाद की आदमकद प्रतिमा लगाने के लिए दशहरा के दशमी को भूमि पूजन कराने तथा ग्रामीणों को आमंत्रण देने पर चर्चा की गई। बैठक के बाद सदस्यों ने श्रमदान के तहत आवास की साफ-सफाई की। मौके पर डा. मुकुंद श्रीवास्तव, चंद्रेश्वर राय, अध्यक्ष श्रीराम उपाध्याय, कोषाध्यक्ष सैयद रजा इमाम, सचिव सुजीत कुमार सिंह, प्रवक्ता रंजीत कुमार चौधरी, उपकोषाध्यक्ष आनंद सिन्हा, संगठन मंत्री बच्चा सिंह, शैलेश कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…